वेज पिज़्ज़ा माइक्रोवेव कन्वेक्शन ओवन Veg Pizza Microwave Oven
पिज़्ज़ा माइक्रोवेव कन्वेक्शन ओवन में बेक करें| मजेदार घर में बनाया हुआ वेज पिज़्ज़ा विडियो और तस्वीरों के साथ पूरी विधि| पिज़्ज़ा की सतह से लेकर बेक करने तक|
By Anil Gupta
Updated
3 जनवरी, 19
हम सभी को पिज़्ज़ा पसंद है और एक शाकाहारी के लिए वेज पिज़्ज़ा तो एक स्वाभाविक सी बात है|
हम तो जी भर के सब्जियां डालना पसनद करते है पिज़्ज़ा के ऊपर| सबसे ज्यादा तो शिमला मिर्च (Green Bell Pepper) ही डाली जाती है|
ज्यादातर लोग बाज़ार से पिज़्ज़ा का बनी बनायीं सतह (Pizza base) ले आते है और फिर ऊपर से सब्जियां डाल कर पका लेते है| हमने यह तरीका भी इस्तेमाल किया है पर स्वाद में वो बात नहीं आई जो की घर के बनाये पिज़्ज़ा सतह से आती है|
घर में बनायीं पिज़्ज़ा सतह ज्यादा करारी, स्वच्छ और स्वाद मे बेहतर लगती है|
यहाँ हम पिज़्ज़ा को माइक्रोवेव कन्वेक्शन ओवन (Microwave convection Oven) में बना रहे है बिलकुल शुरुआत से i.e. पिज़्ज़ा का आटा गूंदने से लेकर बेक करने तक|
ध्यान रखे के आप के माइक्रोवेव में कन्वेक्शन (convection mode) होना जरूरी है बेक (bake) करने के लिए| साधारण माइक्रोवेव में बेक करना संभव नहीं है| जहाँ तक किसी कंपनी की बात आती है, बेक करने के लिए सभी के यन्त्र अच्छे है| हम यहाँ ओनिडा (Onida Microwave Convection Oven) इस्तेमाल कर रहे है| हमारे कुछ मित्र और रिश्तेदारों ने IFB, Samsung and LG के प्रयोग से भी इसे इसी तरीके से बनाया है|
बस एक बात का ध्यान रखे के कन्वेक्शन मोड को चलाने के लिए आपको अपने यन्त्र के साथ आई पुस्तक को पढना पद सकता है|

नोट: माइक्रोवेव ओवन और माइक्रोवेव कन्वेक्शन ओवन एक ही चीज़ होती है| साधारण माइक्रोवेव में बेक करना संभव नहीं है| ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े बेक करें माइक्रोवेव ओवन में (baking in Microwave Oven).
Ingredients
- 1 Tsp Dry yeast
- 60 ML Water हल्का गरम पानी (गुनगुना)
- 160 gms All purpose flour
- 1/2 Tsp White salt
- 3/2 Tbsp Oil
- 1 Tbsp Sweet Tomato Sauce
- 1 Number Tomato गोल आकार में कटे हुए
- 1 Number Green Bell Pepper गोल आकार में कटे हुए
- 100 Gms Mozzarella cheese
- 1 Tbsp White salt
- 1/4 Tsp Red chili powder बारीक पिसि हुई
- 4 Number Baby corn sticks हर एक को बीच के काटकर दो हिस्सों में बाट ले
- 1/2 Tsp Oregano Seasoning नहीं हो तब भी चलेगा
- पिज़्ज़ा का आटा गूंदने के लिए सामग्री|
- शुरुआत करते है| यीस्ट को 30 ml गुनगुने पानी में भिगोये| इसे मिला कर पानी में घोल ले|
- अब मैदा को चन्नी से छानकर एक बड़े कटोरे में डाले| इसमें नमक, तेल और यीस्ट का घोल डाले|
- एक लचीला आटा गूंदने के लिए थोडा-थोडा करके पानी डाले और हांथों से गूँदे| इसमें 4-5 मिनट लग सकते है| आटा गूंद जाने के बाद इसे खमीर उठने के लिए रखना है|
- एक साफ़ कटोरा ले|इसके अन्दर चारों तरफ 1/2 बड़ा चम्मच (Tbsp) लगा ले|
इसमें गूंदा हुआ आटा रखे और एक बार कटोरे के अन्दर ही घुमा दे| ऐसा करने से आटे पर तेल चारो तरफ लग जायेगा|
अब इस कटोरे को धक् कर खमीर उठने के लिए 1 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रख दे|
हो सकता है की आपको थोडा ज्यादा समय भी रखना पड़े अगर आप इसे सर्दियों में बना रहे है| अगर कमरे का तापमान 30° C (86° F) है तो 1 घंटे का समय ठीक है| - 1 घंटे बाद कटोरे का ढक्कन हटाये और आप देखेंगे की आटा फूलकर दोगुना हो चूका होगा| इसका मतलब है कि खमीर (fermentation) उठ चूका है|
- हम मध्यम वर्ग (9 इंच) का पिज़्ज़ा बना रहे है| इसकी मोटाई 1/2 इंच की रखेंगे|
इसे बेलन की मदद से रोटी की तरह गोल आकार दे| - बेक करने वाले बर्तन (baking dish) को 1/2 बड़ा चम्मच (Tbsp) तेल से मल ले| हम गोल आकार का बर्तन इस्तेमाल कर रहे है|पिज़्ज़ा की सतह को बेल लेने के बाद उसे इस बर्तन में टिका दे|
- पिज़्ज़ा की सतह पर छोटे-छोटे छेद कर ले एक चाकू की मदद से| ऐसा करने से चीज़ पिघल कर अन्दर तक चला जायेगा|
- अब सब कुछ तैयार है| बस पिज़्ज़ा के ऊपर सब्जियां सजाने की देर है|
जितनी देर हम सब्जियां लगाये, उतनी देर हम माइक्रोवेव कन्वेक्शन ओवन को गरम होने पर रख सकते है| माइक्रोवेव कन्वेक्शन ओवन को गरम करना एक महत्वपूर्ण कदम है| इसके द्वारा पिज़्ज़ा को अन्दर रखने से पहले ही माइक्रोवेव गरम हो जाता है और उसकी सतह को पकने के लिए पूरे समय के लिए अनुकूल तापमान मिलता है|
हम इसे 200 ° C (392° F) पर गरम करना चाहते है| आजकल के सभी यन्त्र में गरम करने के लिए पहले से ही विकल्प होते है|
बस तापमान लिखीये और इंतज़ार करिए| इसमें लगभग 5 मिनट का समय लगता है| - पिज़्ज़ा की सजावट के लिए सामग्री|
- यह बहुत ही आसन है| बस जो सब्जी चाहे डाल ले|
एक तरीका तो है पहले आप सब्जियां लगाये और फिर चीज़ ऊपर से डाले|
दूसरा यह की पहले चीक्स डाल दे और फिर सब्जियां|
हमें पहला तरीका ज्यादा पसंद है| - पिज़्ज़ा की सतह पर टमाटर की चटनी लगायें|
- अब टमाटर, शिमला मिर्च और भुट्टे रखे|
- अब नमक डाले (लगभग 1/4 चम्मच (Tsp) या स्वादानुसार) और चीज़ कसे पूरे पिज़्ज़ा पर|
आप मोज़रीला चीज़ की जगह चेडर या पर्मेसन (Cheddar or Parmesan) चीज़ भी इस्तेमाल कर सकते है| डोमिनोज (Domino’s ) तो इन तीनों को मिला के भी एक पिज़्ज़ा बनाते है| हमने वो खाया है और अच लगा था|
आप चाहे तो 1/2 बड़ा चम्मच (Tbsp) तेल और डाल सकते है ऊपर से| वैसे जरूरी नहीं है| अगर चाहे तो डाल ले| - इस समय तक माइक्रोवेव कन्वेक्शन ओवन गरम हो चूका होगा 200° C तक|
अपने यन्त्र का कन्वेक्शन मोड चालू करें और इसके अन्दर पिज़्ज़ा को रख दे| बेक करने के लिए 20 मिनट का टाइम रखे 200° C (392° F) पर| - 20 मिनट बाद, माइक्रोवेव कन्वेक्शन ओवन को बंद कर दे और पिज़्ज़ा को बहार निकल ले|
यह अन्दर से बहुत गरम होगा इसीलिए अपने दस्ताने पहनना न भूले|
पिज़्ज़ा अब खाने और परोसने के लिए बिलकुल तैयार है| - पिघलता हुआ मोज़रेल्ला चीज़ देखते हुए हमारे तो मूह से पानी आ रहा है| इंतज़ार किसका है? शुरू हो जाते है|
- पिज़्ज़ा को ज्यादातर टमाटर की चटनी और कुटी हुई लाल मिर्च के साथ परोसा जाता है| कुछ लोग ऑरेगैनो सीसोनिंग (Oregano seasoning) का भी इस्तेमाल करते है|
- आप इसे रेफ्रेगेराटर में रख कर 3-4 दिन तक खा सकते है| दोबारा गरम करने के लिए माइक्रोवेव ओवन का ही इस्तेमाल कीजिये|
- अगर आप इसे दोबारा गरम करने के लिए साधारण माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते है तो पिज़्ज़ा की सतह नरम हो सकती है जो की खाने में शायद अच्छी न लगे|
पिज़्ज़ा का आटा गूंदने के लिए
पिज़्ज़ा की सजावट के लिए
Yield 1 मध्यम 9 इंच
There is no Nutrition Label for this recipe yet.
Instructions
पिज़्ज़ा का आटा गूँदे समय – 6 मिनट
खमीर उठाना समय – 1 घंटा
पिज़्ज़ा की सतह बेलना समय – 8 मिनट
पिज़्ज़ा पर सब्जियां बिछाएं समय – 2 मिनट
माइक्रोवेव कन्वेक्शन ओवन में बेक करें समय – 20 मिनट
Storage and Serving Suggestions
बेकिंग विधि विडियो