टमाटर लहसुन चटनी मोमो सॉस Tomato Garlic Chutney
तीखी लाल टमाटर लहसुन चटनी चाइनीज़ मोमो के साथ खाने के लिए घर में बनाये| पराठे, समोसा, इडली और डोसे के साथ भी खा सकते है| पूरी विधि तस्वीरों और विडियो के साथ|
By Anil Gupta
Updated
30 अक्टूबर, 18
जैसा की नाम से ही पता चलता है, टमाटर लहसुन चटनी बहुत सारे टमाटर और लहसुन से बनाई जाती है| लहसुन से अलग महक और स्वाद डाला जाता है इसे चटनी में|
अगर आप चाइनीज़ खाने के शौक़ीन है तो आपने इस चटनी में डुबोकर मोमो जरूर खाए होंगे|वैसे तो इस चटनी को मोमो के साथ खाया जाता है पर आप इसे डोसा या इडली के साथ भी खा सकते है| ध्यान रहे की लाल चटनी जो की बाज़ार में डोसा और इडली के साथ परोसी जाती है वो एक अलग चटनी होती है|
हम ने इसे पराठे के साथ भी खाया है जब भी सब्जी बनाने का मन नहीं किया| आप इसे खाने के डब्बे में भी परोस सकते है आलू के पराठो के साथ|इस चटनी को बहुत अलग-अलग तरीके और अलग सामग्री के साथ बनाया जाता है| यह हमारी विधि जाँची और परखी हुई है शाकाहारी मोमो या फिर चिकन मोमो के साथ खाने के लिए|

Ingredients
- 250 Gms Tomato
- 6 Number Garlic bud
- 1/2 Tsp Dry fenugreek seeds
- 3' Inch Cinnamon stick
- 2 Tbsp Oil
- 1/2 Tsp Black pepper seeds
- 1/4 Tsp Cumin Powder
- 1/2 Tsp Red mustard seeds
- 1 Tsp White salt
- 3/2 Tsp Red chili powder
- 1 Tsp Deggi red chili powder कश्मीरी मिर्च – लाल रंग के लिए
- 1 Tsp Coriander powder
- 3 Number Green chili
Yield 250 gms टमाटर लहसुन चटनी मोमो सॉस
There is no Nutrition Label for this recipe yet.
Instructions
टमाटर पीसे समय – 2 मिनट
- टमाटर लहसुन चटनी के लिए सामग्री।
- टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर पतला बारीक पीस ले|
- अब लहसुन, हरी मिर्च दाल कर एक बार और पीस ले|
- इसे एक तरफ रख दे बाद में इस्तेमाल करने के लिए|
चटनी को पकाएं समय – 10 मिनट
- एक कढाई में तेल दाल कर तेज़ आंच पर गरम करें 1 मिनट के लिए|
- 1 मिनट बाद, इसमें राइ, मेथी दाना, और दालचीनी डाले| इसे 30 सेकंड के लिए पकने दे|
- 30 सेकंड बाद स्टोव को हलकी आंच पर कर दे|
- अगर आप धनिया नहीं इस्तेमाल कर रहे है तो आगे बढ़ जाए|अब धनिया डाले एंड मिलाये|
- बहुत लोग धनिया के बीज खाना नहीं पसंद करते| आप चाहे तो इससे न डाले|
- अब इसमें पिसा हुआ टमाटर डाले एंड मिलाये| स्टोव को तेज़ आंच पर कर दे और एक उबाल आने दे| उबाल आने में 3-4 मिनट लग सकते है|
- उबाल आने पर स्टोव को माध्यम आंच पर कर दे| अब नमक और लाल मिर्च पाउडर डाले| इसी समय देगी मिर्च या फिर कश्मीरी मिर्च भी दाल दे|
- अगर आप चाहे तो देगी मिर्च या कश्मीरी मिर्च को न डाले| हम इससे सिर्फ लाल रंग लाने के लिए इस्तेमाल केर रहे है|
- ध्यान रहे के हम अलग से कोई लाल रंग डालना नहीं चाहते|
- इसे मिलाये और 5 मिनट के लिए पकने दे|
- 5 मिनट बाद चटनी में से पानी सूख जायेगा और वह गाढ़ी हो जाएगी|
- अब स्टोव को बंद कर दे| कलि मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर दाल कर मिलाये|
- टमाटर लहसुन चटनी अब बिलकुल तैयार है| इसे थोडा ठंडा होने दे और फिर परोसे|
Storage and Serving Suggestions
- आप इसे रेफ्रीजिरेटर में ठंडा करके 3-4 दिन तक इस्तेमाल में ला सकते है|
- मोमो के साथ इस चटनी को ठंडा ही खाया जाता है|
- हमने तो इसे आलू समोसा (English) के साथ भी चखकर देखा है| बहुत ही स्वादिष्ट लगती है|
विडियो विधि (रेसिपी)