काजू कतली बर्फी विधि – Kaju Katli Recipe in Hindi
काजू कतली बाज़ार जैसी बनाने की विधि विडियो और तस्वीरों के साथ 10 मिनट में | काजू और चीनी का मिश्रण बनाकर बर्फी का आकार दे हमारी जाँची और परखी रेसिपी के साथ|
By Anil Gupta
Updated 29 दिसम्बर, 18
काजू की बर्फी या फिर कहे काजू कतली उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है| इस मिष्ठान को वर्णन की कोई ज़रुरत नहीं है और यह सबसे ज्यादा दीपावली के त्योहार पर उपहार में दी जाती है|
यह महंगे मिष्ठानो में जानी जाती है क्यूंकि इसके दाम भी ज्यादा होते है| यह काजू से बनी बर्फी होती है इसलिए यह आपको थोड़ी मात्रा में लेने में भी महंगी पढ़ती है| हमने यहाँ बोस्टन अमेरिका में हल्दीराम की काजू कतली खरीदी थी और वह हमें $8 की पड़ी थी|
अगर आप यह रेसिपी घर में बनायेंगे तो मै आपको ज़रूर कह सकते है की आपके पैसे तो उतने ही खर्च होंगे परन्तु काजू की बर्फी की मात्रा निश्चित ही ज्यादा होगी|
तो लीजिये आपके सामने पेश है 10 मिनट में तैयार होने वाली काजू की बर्फी|
यह महंगे मिष्ठानो में जानी जाती है क्यूंकि इसके दाम भी ज्यादा होते है| यह काजू से बनी बर्फी होती है इसलिए यह आपको थोड़ी मात्रा में लेने में भी महंगी पढ़ती है| हमने यहाँ बोस्टन अमेरिका में हल्दीराम की काजू कतली खरीदी थी और वह हमें $8 की पड़ी थी|
अगर आप यह रेसिपी घर में बनायेंगे तो मै आपको ज़रूर कह सकते है की आपके पैसे तो उतने ही खर्च होंगे परन्तु काजू की बर्फी की मात्रा निश्चित ही ज्यादा होगी|
तो लीजिये आपके सामने पेश है 10 मिनट में तैयार होने वाली काजू की बर्फी|
Ingredients
- 1 Cup Cashew nuts
- 1/2 Cup White Sugar पीसी हुई चीनी (पाउडर)
- 2 Tbsp Water
- 1/4 Tsp Green cardamom powder
- 2 Tsp Desi ghee
Yield 20 काजू की बर्फी
Nutrition Facts
काजू कतली बर्फी विधि - Kaju Katli Recipe in Hindi
Amount Per Serving
Calories 93 Calories from Fat 54
% Daily Value*
Total Fat 6g 9%
Saturated Fat 1g 5%
Polyunsaturated Fat 1g
Monounsaturated Fat 3g
Cholesterol 0.5mg 0%
Sodium 1mg 0%
Potassium 79mg 2%
Total Carbohydrates 10g 3%
Dietary Fiber 0.4g 2%
Sugars 7g
Protein 2g 4%
Vitamin C 0.1%
Calcium 1%
Iron 4%
* Percent Daily Values are based on a 2000 calorie diet.
Instructions
काजू का पाउडर बनाये – आप यह प्रक्रिया छोड़ सकते है अगर आपने पहले से ही काजू का पाउडर है तैयारी का समय – 2 मिनट
- काजू की बर्फी बनाने के लिए सामग्री|
- काजू को सूखे हुए ब्लेंडर जार में डाले| इसमें पानी की बूँद भी नहीं होनी चाहिए| और इस बात का भी ध्यान रखिये की जार में पहले से कोई महक न हो और जार के कोनो में कुछ लगा न हो|
आप जानते ही होंगे की कई बार जार के कोनो में चीज़े लगी रह जाती है क्यूंकि साफ़ करते वक़्त वहा तक हमारा हाथ नहीं पहुच पाता|अगर ऐसा कुछ जार में पहले से लगा हुआ है उसे पहले साफ़ कीजिये जिससे की काजू की बर्फी में सिर्फ काजू की ही खुशबू आये और किसी चीज़ की नहीं| - काजू का पाउडर बनाने के लिए इसे अच्छी तरह पीसे| अब इसे बाद में इस्तेमाल में लाने के लिए एक तरफ रख दे|
काजू कतली का पेस्ट बनाये पकाने का समय – 10 मिनट
- हम इसमें चीनी के पाउडर का इस्तेमाल इसलिए कर रहे है क्यूंकि काजू की बर्फी के तैयार होने के बाद इसमें चीनी की गाँठ न बन जाए| गाँठ मूह में आने से स्वाद ख़राब हो सकता है|
आप रोज़मर्रा में इस्तेमाल में आने वाली चीनी भी इस्तेमाल में ला सकते है| हम चीनी को गरम करके पिघलायेंगे इसलिए आप घर में इस्तेमाल होने वाली चीनी भी इस्तेमाल कर सकते है| - अब एक पैन में चीनी, पानी और इलाइची का पाउडर डालिए| पैन इतना बड़ा होना चाहिए जिसमे की यह सब सामग्री आराम से आ जाए और बिना किसी परेशानी के उबाल भी लग जाए|
- अब चुल्हे की आंच को तेज़ कर दे और पहला उबाल आने का इंतज़ार करे| इसमें 2-3 मिनट लग सकते है|
- पहला उबाल आने पर, चुल्हे की आंच को मध्यम कर दे|
- अब इसे 2 मिनट तक पकने दे और लगातार हिलाते रहे|
- अब 2 मिनट बाद इसमें काजू का पाउडर डाले और अच्छी तरह मिलाये|
- इसमें से साड़ी गांठे निकाल दे|
- अब इसे मध्यम आंच पर और 5 मिनट तक पकाए| लगातार हिलाते रहे|.
- अब 5 मिनट बाद, चुल्हे की आंच को बंद कर दे|
- काजू की बर्फी का पेस्ट अब तैयार है| अब हमें इसे आकार देना है जो की अब हम अगले पड़ाव में करने वाले है|
काजू की बर्फी को आकार दे तैयारी का समय – 2 मिनट
- आपको यह प्रक्रिया करने के लिए पार्चमेंट पेपर या फिर बटर पेपर की ज़रुरत पड़ेगी| यह हम इसलिए इस्तेमाल में लायेंगे जिससे की पेस्ट बर्तन के साथ चिपक न जाए|
साधरणतः केक की रेसिपी में हम ग्रीसिंग के लिए पार्चमेंट पेपर की जगह मक्खन उपयोग में लाते है परन्तु इस रेसिपी में मक्खन ठीक नहीं रहेगा| - अब बटर पेपर या पार्चमेंट पेपर पर 1 चम्मच देसी घी लगाकर इसे चिकना कर ले|
- अब इस पेपर पर काजू कतली का पेस्ट डाल दे|
- अब इस कागज़ के एक कोने को मोड दे और बर्फी के पेस्ट को ढक दे| अब अपने हाथ से थोडा सा इस पेस्ट को दबाये और चपटा बना ले|
- बेलन की मदद से इस पेस्ट को इकसार चपटा बना ले|
- इस प्रक्रिया के खत्म होने पर, बर्फी को पिज़्ज़ा कटर की मदद से डायमंड के आकार में काट ले|
- काजू की बर्फी अब परोसने के लिए तैयार है|
Storage and Serving Suggestions
- काजू कतली को लगभग 20-25 दिन तक चलाने के लिए हमें इसे फ्रिज में रखना पड़ेगा|
- अगर आप इसे फ्रिज में रखेंगे तो यह काफी दिन तक चल जायेगी, नहीं तो इसका अच्छा स्वाद अनुभव करने के लिए आप इसका सेवन 5-6 दिन में ही कर ले|
- आप काजू की बर्फी को परोसने से पहले फ्रिज से बाहर निकाल कर माइक्रोवेव में 10 सेकंड के लिए गरम भी कर सकते है| यह प्रक्रिया बर्फी के तापमान को सामान्य भी कर देगी और खाने में नरम भी लगेगी|
- आप परोसने से पहले इस पर चांदी का वर्क भी लगा सकते है| इसके स्वाद में तो इससे कोई फरक नहीं पड़ता पर देखने में थोड़ी ज्यादा अच्छी लगने लगती है|चांदी का वर्क आपको भारतीय दुकान पर मिल जायेगा अगर आप विदेश में रहते है|
मिठाई विडियो