झटपट जलेबी रेसिपी Instant Jalebi Recipe in Hindi
झटपट जलेबी बनाये हमारी इस जाँची और परखी रेसिपी के साथ| बाज़ार जैसी कुरकुरी और रस भरी जलेबी घर में ही मात्र 20 मिनट बनायीं जा सकती है| बनाये और आनंद ले|
झटपट जलेबी बनाने का तरीका बहुत ही आसान है| यह जलेबी घर की स्वछता के साथ कुरकुरी और रस भरी बनाई जा सकती है|
झटपट जलेबी का मतलब है की आप इसे कुछ ही मिनटों में बना सके बिना पूरी रात या घंटों के इंतज़ार के|
माही को देर रात को कुछ मीठा खाने की तलब हुआ करती थी जब वह गर्भावास्ता (pregnant) में थी| हमारे घर के पास एक जलेबी वाला था जो देर रात भी जलेबी बनता था तो हमारा काम चल गया|
और बाकी समय इसी विधि ने हमारा साथ दिया|
हमारे पास 3 अलग तरह की जलेबी विधि है जो की विभिन्न है खमीर उठाने के तरीके के कारण:
- झटपट जलेबी यीस्ट के साथ – (सबसे कम समय)
यह विधि हम आज इस पृष्ठ पर आपके साथ साझा कर रहे है| - जलेबी बिना यीस्ट के, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के साथ Jalebi without Yeast, with Baking soda and Baking powder – (35 मिनट)
- जलेबी बिना यीस्ट के, बिना बेकिंग सोडा और बिना बेकिंग पाउडर के Jalebi with no yeast, no baking soda and no Baking powder – (करीब 8 घंटे लगते है)
जलेबी को अंग्रेजी भाषा में स्वीटमीट (sweetmeats) कहते है|
जलेबी के ऊपर एक कहावत भी है हिंदी में – ‘जलेबी की तरह सीधा होना’
यह किसी चालक व्यक्ति के ऊपर व्यंग्य करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|
पनीर को पसंद करने वाले लोग पनीर जलेबी को भी पंसंद करते है| इसे चनार जलेबी या फिर छेना जलेबी के नाम से भी जाना जाता है|Chanar Jalebi (paneer Jalebi)
जलेबी बनाने में सबसे मुश्किल काम इसको तलते वक़्त इसका गोलाकार बनाना होता है| आप शायद पहली बार में बिलकुल सही आकार न दे पाए| यह बिलकुल सामान्य बात है | चिंता न करे, एक दो बार बनाने के बाद आपका हाथ साफ़ हो जायेगा और बेहतर आकार दे पाएंगे|
आप चाहे तो कोई भी आकार दे जलेबी को| लोग तो अपना नाम भी लिखना पसंद करते है|
हमने कोशिश करी है की आपके सवालों के जवाब रेसिपी के साथ ही दे| उम्मीद करते है की आप इसे घर पर बनायेंगे|
तैयारी का समय: | 3 मिनट. |
पकाने का समय: | 19 मिनट |
कुल समय: | 22 मिनट. |
उत्पाद: | लगभग 20 जलेबी (छह लोगो के लिए) |
सेवारत आकार (Serving Size) | 1 जलेबी (4 इंच चौड़ाई) |
सेवारत इस विधि में | 20 |
कैलोरी एक सेवारत इस विधि में | |
फैट (fat) | 8 ग्राम फैट |
Ingredients:
- 1 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) मैदा (All Purpose Flour )
- 1 बड़ा चम्मच (Tbsp) बेसन (Gram Flour )
- 1/2 बड़ा चम्मच (Tbsp) कोर्न्फ्लौर (Cornflour)
- 1 चम्मच (Tsp) ड्राई यीस्ट (Dry Yeast)
- 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) दही (Un-sweetened Yogurt)
- 2 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) चीनी
- 1-1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी
- उपयुक्त तेल (तलने के लिए – कढाई के आकार पर निर्भर है इसकी मात्रा)
- 1 बड़ा चम्मच (Tbsp) तेल (जलेबी का पेस्ट बनाने के लिए)
विधि
जलेबी का पेस्ट बनाये तैयारी का समय – 3 मिनट
जलेबी बनाने की प्रक्रिया को आरम्भ करे ¼ कप (1 कप = 240 मिली लीटर) हलके नीवाये पानी के साथ| इसमें यीस्ट मिलाए| अच्छी तरह हिलाए और 1 मिनट के लिए छोड़ दे घुलने के लिए|
एक बड़ा कटोरा ले| उसमे मैदा, बेसन, दही, कोर्न्फ्लौर और यीस्ट का मिश्रण डाले| अच्छी तरह मिलाए और कोशिश करे की इसमें कोई गाठ न रह जाए|
- हमें एक गाढ़ा मिश्रण बनाना है| थोड़ी-थोड़ी मात्रा मे (1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) ) पानी मिलाए और मिश्रण को मिलाये| यह इतना गाढ़ा होना चाहिए जिससे की हम इसे बोतल में डाल कर आसानी से टमाटर की चटनी की तरह बहार निकाल सके |
जब आपको लगे कि मिश्रण गाढ़ा होने ही वाला है तब इसमें 1 बड़ा चम्मच (Tbsp) तेल डाले और मिलाते रहे|
- मिश्रण तैयार है| हमने कुल ½ कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी इस्तेमाल किया है इसको बनाने के लिए| ¼ कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी हमने मिलाया है और ¼ कप (1 कप = 240 मिली लीटर) जो यीस्ट के पेस्ट से मिला है|
- चलिए अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए एक तरफ रख देते है| अब इस दौरान हम चाशनी (चीनी का घोल) बनायेंगे|
1 तार की चीनी की चाशनी बनाये पकाने का समय – 15 मिनट
- एक कड़ाई लेकर उसमे चीनी और 1.25 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी डाले|
- अगर आप चाशनी मे कुछ खुशबू चाहते है तो आप उसमे इलाइची पाउडर डाल सकते है| हम इसमें ½ चम्मच इलाइची पाउडर डाल रहे है|
- 1 मिनट के लिए इसे तेज आंच पर पकाए फिर इसे मध्यम आंच पर कर दे|
- चीनी 1 मिनट मे घुल जायेगी और इसे तब तक पकाना है जब तक इसमें एक तार नहीं बन जाता |
इसमें 15 मिनट लगेंगे|
- चीनी का घोल बन रहा है| इसी बीच हम कढाई तैयार कर लेते है जलेबी तलने के लिए|
कढाई में तेल गरम करे और चाशनी पूरी करें तैयारी का समय – 2 मिनट
- जलेबी बनाने के लिए कड़ाई बीच में से चपटी और कम ऊंचाई की होनी चाहिए| कड़ाई मे तेल 50% ऊंचाई तक भरे| तेज आंच पर इसे 2 मिनट तक गर्म करे|
चाशनी की 1 तार बन जाने पर चूल्हे को बिलकुल धीमी आंच पर कर दे|
1 तार की चाशनी मापने के लिए: : 2 बूँद चाशनी को अपने अन्घूठे और ऊँगली के बीच रख कर खीचे|
आपको एक तार बनता दिखाई देना चाहिए| अगर 1 तार दिखता है तो चाशनी तैयार है| अगर नहीं, तो 1-2 मिनट और पकने दे इसे|
- अगर चाशनी तैयार है तो इसे धीमी आंच पर कर दे| ऐसा करने से चाशनी गरम रहेगी और जलेबी को इसे सोच्खे में मदद मिलेगी|
जलेबी मिश्रण को जलेबी बनाने की बोतल में डाले तैयारी का समय – 1 मिनट
- आप चैन वाला बैग (zip lock plastic bag) या दूध की थैली इस्तेमाल मे ला सकते है, जलेबी का मिश्रण भरने के लिए| इसके अलावा जलेबी बनाने की छोटी बोतल (also called Jalebi maker bottles) भी इस्तेमाल मे ला सकते है|
- हमने एक छोटी बोतल भरी है (आप सॉस का डिस्पेंसर) इस्तेमाल मे ला सकते है जलेबी का मिश्रण भरने के लिए|
- अगर आपने चैन ताले वाला बैग लिया है या फिर दूध की थैली ली है तब आपको उसके एक कोने मे 5 mm का छेद करना है जलेबी का मिश्रण निकालने के लिए|
हम बोतल इस्तेमाल करने का सुझाव देंगे चैन ताले वाला या ढूध की थैली बैग के मुकाबले|
तलते वक़्त थैली फटने का खतरा रहता है|
जलेबी तले पकाने का समय – 3 मिनट
- अपने हाथ को धीरे धीरे घुमाए और जलेबी मिश्रण को गर्म तेल मे डाले|
- पहली बार मे गोलाकार जलेबी थोड़ी मुश्किल से बनेगी| पर आप इसको तजुर्बे के साथ सीख जायेंगे|
- हाथ को इस तरह गोल घुमाये के हर नया गोला पिछले गोले से जुड़ जाए|
- इसे तलने दे जब तक यह सुनहरे रंग की न हो जाए| आपको इसे पलटना भी पड़ेगा दूसरी तरह से तलने के लिए| 1 जलेबी को पूरी तरह तलने में करीब 3 मिनट लगेंगे|
जलेबी को चश्मी में डाले पकाने का समय – 1 मिनट
- अब जलेबी बाहर निकाले जब वह सुनहरे भूरे रंग की हो जाए और सीधा चीनी के घोल मे डाले|
- यह पक्का कर ले कि जलेबी चीनी के घोल मे अच्छी तरह डूब जाए जिससे जलेबी मे चाशनी अच्छी तरह चला जाए|
- 1 मिनट बाद अब जलेबी को चाशनी से बाहर निकाले| स्वादिष्ट और गरमा गर्म जलेबी तैयार है परोसने के लिए| इसी प्रकार आप बाकी के मिश्रण से जलेबी तैयार करले|
रख रखाव और परोसना
- जलेबी के ऊपर पिसते डालकर परोसे|
- जलेबी को 2-3 दिन तक रेफ्रीजिरेटर में रख सकते है| इसे दोबारा गरम करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करे| दोबारा न तले जलेबी को|
- क्या आप जलेबी के साथ आलू समोसा Aloo Samosa या गुलाब जामुन Gulab Jamun के साथ खाना चाहेंगे?
मिठाई विडियो