अंडा रहित केक कुकर में बनाये Eggless Cake in Cooker in Hindi
25 दिसम्बर, 18 0 बेकिंग विधि
अंडा रहित केक कुकर में बड़ी ही आसानी से और ओवन से जल्दी बनाया जा सकता है हमारी इस विधि के साथ| यह उतना ही मुलायम और गुदगुदा बनता है जितना के किसी ओवन में|
अंडा रहित केक कुकर मे बनाना एक उदाहरण है भारत के बहुत ही परिचार्चित इकाई ‘जुगाड़’ का| कुकर भारतीय रसोईघर की धड़कन और आत्मा है|
अभी कुछ ही दिन पहले हमने अंडारहित केक की रेसिपी ओवन मे बनानी सिखाई थी और आज हम वही रेसिपी कुकर मे बनाना सिखायेंगे|
यह रेसिपी आपको अंडारहित केक बहुत ही नर्म, गुदगुदा और स्वादिष्ट बनाने मे मदद करेगी आपके पसंदीदा कुकर मे जैसे की ओवन मे बनता है|
तैयारी का समय | 5 मिनट |
पकाने का समय | 32 मिनट |
कुल समय | 37 मिनट |
कितना बनेगा | 1/2 किलो अंडा रहित केक (4 जन के लिए) |
पोषण और कैलोरी
सेवारत आकार (Serving Size) | 1 टुकड़ा (3 इंच ऊंचाई, 3 इंच मोटाई) |
सेवारत इस विधि में | 8 |
कैलोरी एक सेवारत इस विधि में | 350 कैलोरी |
कैलोरी फैट (fat) से | 61 ग्राम फैट |
सामग्री
1/2 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) मैदा |
1 चम्मच (tsp) बेकिंग पाउडर |
1 चम्मच (tsp) वैनिला एसेंस (Vanilla Essence) |
55 ग्राम (2 Oz) माखन |
3 काजू (छोटे-२ टुकड़ों में काटे हुए) |
3 बादाम (छोटे-२ टुकड़ों में काटे हुए) |
200 ग्राम (7 Oz) मीठा काढ़ा हुआ दूध (Condensed Milk) |
विधि
केक का मिश्रण बनाये तैयारी समय: 3 मिनट
एक कटोरी ले, उसमे मक्खन डाले और उसे पिघलाए माइक्रोवेव की मदद से| इस प्रक्रिया मे 30 सेकंड लगेंगे| मक्खन को पिघलाने के लिए आप अपने चुल्हे का इस्तेमाल भी कर सकते है| यह ध्यान रखे की मक्खन को चुल्हे पर से पिघलते ही हटा लेना है|
- अब हम सारी सामग्री को एक साथ डालकर अच्छी तरह मिलायेंगे मक्खन के साथ|
मैदा, बेकिंग पाउडर, वेनीला एसेंस और कंडेंस्ड दूध डाले पिघले हुए मक्खन मे|
- इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाए हाथ के ब्लेंडर की मदद से और एक मुलायम पेस्ट बनाये|
- अब मिश्रण तैयार है| अब हमें बेकिंग टिन/बर्तन तैयार करना है|
बेकिंग तिन/बर्तन तैयार करें तैयारी समय: 2 मिनट
- हमने गोल आकार की एल्युमीनियम ट्रे/तिन ली है| आप किसी भी आकार की ट्रे इस्तेमाल मे ला सकते है या फिर कोई भी माइक्रोवेव मे सुरक्षित रहने वाला बर्तन इस्तेमाल मे ला सकते है|
1 चम्मच (tsp) तेल ले और इस बर्तन के अन्दर चारो तरफ अच्छी तरह से लगा दे|
- इसकी दीवारों और तले पर अच्छी तरह १ चम्मच (tsp) मैदा लगाए और लगाया हुआ मैदा समान होना चाहिए| बेकिंग टिन को पकडे और ऐसे घुमाए जिससे की पूरे बर्तन पर अच्छी तरह मैदा लग जाए| मैदा लगी हुई परत से हमें यह पता चल जाएगा की कहा कहा पर तेल लगा है और कहा नहीं लगा है|
तेल से ग्रीस करने से हमें यह मदद मिलेगी की केक और बर्तन आपस मे चिपकेगा नहीं|
अब टिन मे से बचा हुआ मैदा फेक दे| अब हमारी बेकिंग ट्रे/बर्तन तैयार है| इसमें केक का मिश्रण दाल दे|
केक को पकाएं कुकर में पकाने का समय: 37 मिनट
हम 5 लीटर का प्रेशर कुकर इस्तेमाल मे ला रहे है| आप उतने आकार का कुकर इस्तेमाल मे लाये जिसमे की आपका बेकिंग ट्रे/बर्तन आराम से आ जाए|
- नोट: हम कुकर मे पानी का इस्तेमाल नहीं कर रहे है| कुछ लोग यह सोचते है की अगर हम कुकर मे पानी नहीं डालेंगे तो कुकर फट भी सकता है| घबराने की कोई बात नहीं है, कुकर नहीं फटेगा क्यूँकि हम कुकर मे केक बनाते समय कुकर की सीटी का इस्तेमाल नहीं कर रहे है| बिना कुकर की सीटी लगाए कुकर के फटने की कोई गुंजायश नहीं होती और हम केक बिना सीटी लगाए बना रहे है|
- यह रेसिपी देखी और परखी हुई है इसे बनाने मे कोई डर नहीं है| यह सुरक्षित है| अगर आप अभी भी संतुष्ट नहीं है, आप हमारी विडियो देख सकते है की हम यह कैसे बना रहे है|
- आप एल्युमीनियम का इडली स्टैंड इस्तेमाल मे ला सकते है या फिर कुकर की प्लेट या कोई कटोरी भी कुकर के तले और बेकिंग ट्रे के बीच मे रख सकते है|
- यह परत बेकिंग ट्रे/बर्तन को सीधी आंच से बचाएगी| सीधी आंच की वजह से केक जल भी सकता है|
- सबसे पहले कुकर मे ट्रे या प्लेट या कटोरी रखे और इस प्लेट पर बेकिंग ट्रे/बर्तन रखे|
- चुल्हे को तेज़ आंच पर जलाये| कुकर के ढक्कन को बंद करे| कुकर की सीटी का इस्तेमाल न करे|
- अब हमें इसे 2 मिनट के लिए तेज़ आंच पर पकाना है|
- 2 मिनट बाद, चुल्हे की आंच को धीमी कर दे और इसे 30 मिनट के लिए पकाए|
- अब 30 तक बेक करने के बाद, कुकर का ढक्कन खोले और केक को बाहर निकाले|
- केक को परखने के लिए हमें टूथपिक (दांतों में से फसा हुआ खाना निकलने वाली डंडी) की ज़रुरत पड़ेगी| केक के बीच मे टूथपिक डाले| अगर टूथपिक केक से बाहर साफ़ आ गयी तो इसका मतलब यह है की केक तैयार हो गया है| अगर इस्पे कुछ काचा मैदा लगा हुआ दिख रहा है तो आपको केक को 2-5 मिनट तक और बेक करना पड़ेगा|
- बेक करने का समय चुल्हे की आंच पर निर्भर है| आपको अपने चुल्हे की आंच का अंदाज़ा ज़्यादा होगा| जादातर केक को दोबारा पकानी की जरूरत नहीं पड़ती| अगर आपको पड़ती है तो इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है| बस केक तो धीमी आंच पर दोबारा रख दे ५ मिनट के लिए और फिर से टूथपिक वाला तरीका अपनाये परखने के लिए|
केक का मज़ा ले
- हमें चाकू का इस्तेमाल करना पड़ेगा केक को बेकिंग टिन से अलग करने के लिए| केक को कोई नुकसान नहीं होगा क्यूँकि हमने पहले से ही टिन को तेल से ग्रीस कर रखा है| चाकू को एक बार तिन की दीवार पर चारों तरफ चूमा दे|
- अब, एक प्लेट ले और इसे बेकिंग ट्रे के ऊपर रख दे और अब तिन तो उल्टा करके केक को इस प्लेट मे निकाल ले|
- आपका मुलायम और गुदगुदा अंडा रहित केक तैयार है|
- तो, अभी अभी हमने अंडा रहित केक कुकर मे तैयार किया है, और आप मेरा यकीन माने तो यह ओवन के मुकाबले कुकर मे कम समय मे बनता है|
रखाव और परोसना
- इस केक को आप फ्रिज में रख सकते है 4-5 दिन के लिए| पर इस बात का ध्यान रखे की फ्रिज में रखने से केक कड़क होने लगता है| केक तो ताज़ा बनाकर खाने में ही मज़ा है|
- आप केक के ऊपर चॉकलेट सॉस या क्रीम लगाकर भी खा सकते है| हम इसे चॉकलेट सॉस के साथ खाना पसंद करते है|
- आप इसे चोकोर हिस्सों में काटकर शाम ही चाय में नाश्ते की तरह भी परोस सकते है|