तवा अंडा बिरयानी रेसिपी – Egg Tava Biryani Recipe in Hindi
तवा अंडा बिरयानी 290 कैलोरी वाला चावल का व्यंजन है| शाकाहारी लोग इसे अंडे के बिना भी बना सकते है| जाँची और परखी विधि से 15 मिनट में तैयार करें|
By Anil Gupta
Updated
18 अगस्त, 18
चटपटी अंडा बिरयानी बहुत ही जल्दी तैयार हो सकती है अगर आपके पास उबले हुए अंडे है और उबले हुए चावल पहले से ही तैयार है|
यह दम बिरयानी से अलग होती है| असली हैदराबादी बिरयानी उसके बनाने के तरीके से मशहूर है जिसके साथ एक हिंदी शब्द दम जुड़ा हुआ है| इसका मतलब चावल को नरम बनाना होता है, किसी ढक्कन वाले बर्तन में जिसे आप ढक सकते है और गुंदे हुए आटे से सील बंद कर सकते है| यह थोड़ी लम्बी प्रक्रिया है|
साधारणतः भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में, हम लोगो के पास इतना समय नहीं होता की हम दम प्रक्रिया के तरीके से चावल को भाप में पकाए इसलिए हमने बिरयानी बनाने का यह तरीका अपनाया है जो की बहुत जल्दी भी होता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है|
अगर आप शाकाहारी है तो आप इस रेसिपी में से अंडे को हटा सकते है|
यह दम बिरयानी से अलग होती है| असली हैदराबादी बिरयानी उसके बनाने के तरीके से मशहूर है जिसके साथ एक हिंदी शब्द दम जुड़ा हुआ है| इसका मतलब चावल को नरम बनाना होता है, किसी ढक्कन वाले बर्तन में जिसे आप ढक सकते है और गुंदे हुए आटे से सील बंद कर सकते है| यह थोड़ी लम्बी प्रक्रिया है|
साधारणतः भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में, हम लोगो के पास इतना समय नहीं होता की हम दम प्रक्रिया के तरीके से चावल को भाप में पकाए इसलिए हमने बिरयानी बनाने का यह तरीका अपनाया है जो की बहुत जल्दी भी होता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है|
अगर आप शाकाहारी है तो आप इस रेसिपी में से अंडे को हटा सकते है|
Ingredients
- 3 Cup Basmati white rice उबले हुए
- 3 Number Green chili लम्बी कटी हुई
- 1 Cup Onion छोटे टुकड़े
- 1/4 Cup Green Coriander Leaves (Cilantro) बारीक कटी हुई
- 3 Number Curry leaves
- 1 Tsp White salt
- 1 Tsp Red chili powder
- 1/2 Tsp Garam masala
- 4 Number Cloves
- 2 Number Bay leaves
- 10 Number Black pepper seeds
- 1/4 Tsp Turmeric powder
- 3/2 Tsp Cumin seeds
- 1 Tsp Lemon juice
- 2 Tsp Ginger Garlic paste
- 2 Number Green cardamom
- 4 Tbsp Oil
- 1/5 Tsp Asafoetida (heeng)
- 1 Number Cinnamon stick 2.5 इंच की डंडी
- 4 Number Eggs उबले हुए
- 3/2 Tbsp Oil
- 1/4 Tsp White salt
- 1/2 Tsp Red chili powder
- 1/4 Tsp Garam masala
- तवा बिरयानी के लिए सामग्री |
- रेसिपी शुरू करने से पहले ध्यान रखे की आपके पास उबले हुए चावल और उबले हुए अंडे होने चाहिए| अगर आपके पास यह तैयार नहीं है तो आपको यह तुरंत ही उबालने पढेंगे|हमे चावल को उबलने के लिए 15 मिनट और अन्डो को उबलने के 10 मिनट का समय, तैयारी करने के समय में गिन रखा है|
- 4-5 बड़े चम्मच तेल को तेज़ आंच पर गरम कर ले| इस प्रक्रिया में लगभग 3 मिनट लगेंगे
- जब तेल गरम हो जाए, उसमे तेज़ पत्ता, दालचीनी की डंडी, लौंग, जीरा, काली मिर्च के दाने डाल दीजिये| इन्हें 30 सेकंड तक तेज़ आंच पर भून ले|
- इसमें प्याज़ और करी पत्ता दाल दे| इन्हें 1 मिनट के लिए तेज़ आंच पर तले|
- 1 मिनट बाद, इसमें हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाले| इन्हें 2 मिनट तक तले और लगातार हिलाते रहे|
- अब 2 मिनट बाद, चुल्हे की आंच को धीमी कर दीजिये|
- इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डाले| अब इसे अच्छी तरह मिला लीजिये|
- चुल्हे की आंच को धीमी रखे और इसमें धनिये की पत्तिया डाल दीजिये| इसे अच्छी तरह हलके हाथ से मिलाए और इसमें 2 कप उबले हुए चावल डाल दीजिये|
1 कप सफ़ेद चावल अलग निकाल कर रख लीजिये| इन्हें हम बाद में इस्तेमाल में लायेंगे|
- इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद, इसमें निम्बू का रस डाले और फिर अच्छी तरह मिलाए|
- अब इसे मिलाने के बाद, पैन को एक तरफ रख दे|
- अब हम अन्डो को फ्राई कर लेते है|
- अब एक पैन लीजिये और उसमे 1.5 बड़े चम्मच तेल डालिए और उसे तेज़ आंच पर गरम कर लीजिये| इस प्रक्रिया में लगभग 3 मिनट लगेंगे|
जब तक तेल गरम होगा, तब तक आप अन्डो को बीच में से काट लीजिये| चाकू के इस्तेमाल से इनके दो टुकड़े कर लीजिये| - जब तेल गरम हो जाए, तब उसमे लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाले| अब इसे अच्छी तरह मिला लीजिये|
- अब इसे मिलाने के बाद चुल्हे की आंच को मध्यम कर दीजिये| अन्डो को तलने के लिए इस प्रकार रखे की अन्डो का पीला वाला हिस्सा न दिखे|
- अब अन्डो को 30 सेकंड तक तले और फिर उन्हें पलट कर दूसरी तरफ से भी तल लीजिये|
- अब 30 सेकंड बाद, चुल्हे की आंच को बंद कर दीजिये|
- अब अंडे बिरयानी में मिलाने के लिए तैयार है|
- जिस थाली में हम खाना परोसते है उस थाली को भी सजाना एक महत्वापूरण काम होता है| अब हम इसी प्रक्रिया को शुरू करते है|
- अब आपके पास 1 कप उबले हुए चावल है, और प्याज़ के तडके में लगे हुए चावल है| जो हमने अभी थोड़ी देर पहले बनाए थे, फ्राइड अंडे है और धनिये की पत्तिया है|
- प्याज़ के तडके में लगे हुए चावल, थाली के बिलकुल बीच में रख दीजिये|
- अब थाली में सफ़ेद चावल भी रख दीजिये और उन्हें थोडा सा पीले चावल के साथ भी मिला दीजिये| ऐसा करने से आपके चावल सफ़ेद, पीले और नारंगी रंग के दिखने लगेंगे|
- अब अन्डो के टुकड़े बिरयानी के बीच में रख दीजिये|
- इनके ऊपर धनिया बुरक दीजिये|
- गरमा गरम तवा अंडा बिरयानी परोसने के लिए तैयार है|
- इसके साथ आप रायता, प्याज़ की सलाद और हरी चटनी भी परोस सकते है| इसे भी एक तरफ रख दीजिये|
- आप इसे 3 दिन तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकते है| दोबारा खाते समय इसे आप माइक्रोवेव में गरम कर सकते है|
- आप इसे 3 दिन बाद तक भी खा सकते है क्युंकी 3 दिन तक इसका स्वाद अच्छा रहेगा|
तवा बिरयानी के लिए
अंडा तलने के लिए
Yield 4 cup
Nutrition Facts
तवा अंडा बिरयानी रेसिपी - Egg Tava Biryani Recipe in Hindi
Amount Per Serving
Calories 534
Calories from Fat 234
% Daily Value*
Total Fat 26g
40%
Saturated Fat 4g
20%
Polyunsaturated Fat 11g
Monounsaturated Fat 9g
Cholesterol 212mg
71%
Sodium 1060mg
44%
Potassium 568mg
16%
Total Carbohydrates 64g
21%
Dietary Fiber 6g
24%
Sugars 6g
Protein 15g
30%
Vitamin A
37%
Vitamin C
204%
Calcium
15%
Iron
36%
* Percent Daily Values are based on a 2000 calorie diet.
Instructions
प्याज़ का तड़का बनाने की विधि| पकाने का समय: 9 मिनट
अंडे तले - पकाने का समय: 4 मिनट
बिरयानी परोसने का तरीका - पकाने का समय: 1 मिनट
Storage and Serving Suggestions
विडियो विधि (रेसिपी)