भटूरा बनाने की विधि Bhatura recipe
बाज़ार जैसा खस्ता भटूरा घर में बनाए| पंजाबी भटूरा दिल्ली के पहाड़ गंज जैसा हमारी परखी हुई विधि के साथ| यीस्ट और सोडा वाटर डालना चाहे तो डाले| छोले के साथ खाए|
By Anil Gupta
Updated
16 नवम्बर, 18
भटूरा पंजाबी छोले भठूरे का अभिन्न अंग है| इसे पूरे उत्तर भारत में बड़े ही मज़े से सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है| जब भी आप बाज़ार में खरीदारी करने जाए तो इनकी खुशबू आपको अपनी और खींच ही लेती है|
हम यह खस्ता भटूरा यीस्ट और सोडा वाटर के साथ बना रहे है| कुछ लोग इसे एनो (एक भारतीय कंपनी का ब्रांड - फ्रूट साल्ट) के साथ भी बनाते है, पर हम वो तरीका पसंद नहीं करते| आप चाहे तो इस विधि में से यीस्ट और सोडा वाटर निकल कर भी बना सकते है|
भठूरे के साथ काले छोले बनाने का भी भिन्न तरीका है| जादातर काबुली चने को कला या तो चाय पत्ती से करते है या फिर सूखे आमला से| दोनों ही तरीके हमने यहाँ लिखे है आपके लिए (English)|
हम यह खस्ता भटूरा यीस्ट और सोडा वाटर के साथ बना रहे है| कुछ लोग इसे एनो (एक भारतीय कंपनी का ब्रांड - फ्रूट साल्ट) के साथ भी बनाते है, पर हम वो तरीका पसंद नहीं करते| आप चाहे तो इस विधि में से यीस्ट और सोडा वाटर निकल कर भी बना सकते है|
यीस्ट मिलाने से आटे में खमीर जल्दी और ज्यादा उठता है| अगर आप इन्हें इस्तेमाल नहीं केर रहे तो खमीर उठाने के वक़्त को दोगुना करना पड़ेगा|अगर आपने कभी भटूरा घर पर पहले बनाया है तो आपने बाज़ार में बने और घर में बनाये हुए में फरक तो महसूस किया ही होगा| दिल्ली के कमला नगर, पहाड़ गंज और हल्दीराम के भठूरे जैसा घर में बनाना हमारी इस रेसिपी के साथ संभव है|अगर आप छोले भठूरे की पूरी विधि एक ही जगह पढना चाहते है तो यहाँ पढ़ सकते है (English)|.
भठूरे के साथ काले छोले बनाने का भी भिन्न तरीका है| जादातर काबुली चने को कला या तो चाय पत्ती से करते है या फिर सूखे आमला से| दोनों ही तरीके हमने यहाँ लिखे है आपके लिए (English)|
Ingredients
- 3 Cup All purpose flour
- 1/2 Cup Curd (Yogurt) मीठी न हो
- 1 Tsp Semolina
- 3 Gram Baking powder
- 1/4 Tsp White salt
- 1/4 Tsp Dry yeast ऐच्छिक
- 1/2 Cup Soda water ऐच्छिक – सादा पानी ले अगर सोडा वाटर नहीं ले रहे| इसके साथ ही 2 चुटकी चम्मच चीनी भी डाले|
- 2 Tsp Oil और तेल तलने के लिए लगेगा – कितना लगेगा ये आपकी तलने वाली कढाई के साइज़ पे निर्भर करता है
Yield 15 भटूरा – 5 इंच - 6 लोग
Nutrition Facts
भटूरा बनाने की विधि Bhatura recipe
Amount Per Serving
Calories 183
Calories from Fat 9
% Daily Value*
Total Fat 1g
2%
Saturated Fat 0.1g
1%
Polyunsaturated Fat 0.3g
Monounsaturated Fat 0.2g
Cholesterol 0.4mg
0%
Sodium 66mg
3%
Potassium 16mg
0%
Total Carbohydrates 37g
12%
Dietary Fiber 1g
4%
Sugars 2g
Protein 5g
10%
Vitamin A
0.1%
Vitamin C
0.1%
Calcium
2%
Iron
9%
* Percent Daily Values are based on a 2000 calorie diet.
Instructions
आटा गूँदे समय – 5 मिनट
- अगर आप यीस्ट नहीं इस्तेमाल कर रहे है तो इस पड़ाव को छोड़कर आगे बढे|सबसे पहले एक छोटा कटोरा ले| इसमें यीस्ट और 3 चम्मच (Tsp) हल्का गरम (गुनगुना) पानी डाले| इसे मिलाये|
- अब एक बड़ा कटोरा लेकर उसमे मैदा, सूजी, नमक, बेकिंग पाउडर और दही डाले|
- इसमें घुली हुई यीस्ट भी दाल दे और हाथ से आचे से मिलाये| अगर आप यीस्ट नहीं ले रहे तो आगे बढे|
- अब तेल डाले और हाथ से मिलाये|
- अब थोडा थोडा सोडा वाटर या फिर सादा पानी और चीनी डाल कर आटा गूँदे| नरम आटा बनाने में करीब 4-5 मिनट लगेंगे|
- आटा गूंदने के बाद इसे सूती कप (1 कप = 240 मिली लीटर) डे से धक कर रख दे|
खमीर उठाना समय – 1 घंटा
- आटे को ढक कर 1 घंटे के लिए रखने से खमीर उठ जायेगा|
- ध्यान रहे की अगर आपने यीस्ट और सोडा वाटर इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको इसे 2 घंटे के लिए रखना पड़ेगा|
- 1 घंटे बाद आटा फूल केर दोगुना हो चूका होगा| अब यह भटूरा बनाने के लिए तैयार है|
भटूरा तले 5 मिनट
- एक कढाई में तेल डालकर उसे 50% भर ले| इसे स्टोव पर रख कर तेज आंच पर गरम करें| इसमें लगभग 3 मिनट का समय लगेगा|
- साथ ही गूँदे हुए आटे में से 3 इंच का गोला निकले| इसे दोनों हाथो से गोल-गोल घुमाकर गोला आकार दे|
- अब इस गोले का करीब 10% हिस्सा तेल में छुवाकर बेलन से बेले | अगर आप पहली बार मैदा को बेल रहे है तो आपको शायद थोडा सा अजीब लगेगा पर मैदा बार-बार वापस छोटी होती नज़र आएगी| चिंता न करें और इसे बेल कर बड़ा केर ले|
- आप इसे अंडे का आकर भी दे सकते है या फिर गोल, जैसा भी आपको ठीक लगे| हम गोल आकर दे रहे है|
- इतनी देर में तेल गरम हो चूका होगा, अब इसे तेल में डाले| ध्यान रहे की तेल का गरम होना जरूरी है, नहीं तो भटूरा बहुत ही सखत बनेगा|
- भठूरे के कोनो तो कधची से हल्का हल्का दबाये| इससे भठूरे बीच में से फूलने लगेगा|
- इसे तले जब तक ये दोनों तरफ से हलके भूरे रंग का न हो जाए|
- जब रंग दोनों तरफ से दिखने लगे तो इसे बहार निकाल ले|
- खस्ता भटूरा अब परोसने के लिए बिलकुल तैयार है| इसी तरह आप बाकी से बचे भठूरे भी तल सकते है|
Storage and Serving Suggestions
- भटूरा हमेशा गरम-गरम ही सबसे अच्छा लगेगा है| क्योंकि ये मैदा से बनता है इसीलिए यह ठंडा होने पर कड़क और सखत हो जाता है|
- आप इसे रेफ्रीजिरेटर में 2-3 दिन तक रख सकते है| बाद में माइक्रोवेव में गरम करके खा सकते है| वैसे तो आप इसे गरम करने के लिए दोबारा से तल सकते है पर इससे भठूरे मे तेल भर सकता है| हम माइक्रोवेव में गरम करना ठीक समझते है|
- भटूरा का असली मज़ा तो पंजाबी छोले (English) के साथ ही आता है|
विडियो विधि (रेसिपी)