अरहर दाल रेसिपी – तूर दाल – Arhar Dal Recipe In Hindi
अरहर दाल रेसिपी साउथ इंडियन स्टाइल| दाल को उबाले कुकर में| पंजाबी तड़का लगाये नार्थ इंडियन तरीके से| प्रोटीन के साथ 200 कैलोरी वजन कम करने में सहायक है|
By Anil Gupta
Updated
11 जनवरी, 18
अरहर दाल फ्राई भारत में बनने वाली बहुत ही प्रसिद्ध दाल है| साउथ इंडियन लोग इस दाल को सांभर के रूप में खाते है|
हमने इसे साउथ इंडियन तरीके से बनाया है (जिसे नार्थ इंडिया में तड़का कहा जाता है)| अगर आपको इसमें पंजाबी फ्लेवर चाहिए, तब इसमें आपको पंजाबी तड़का लगाना पड़ेगा|
अरहर की दाल को तूर दाल के नाम से भी जाना जाता है| अगर आप भारत से बाहर कही भी इसे खरीदने जायेंगे तो आपको इसके पैकेट पर ज़्यादातर तूर दाल ही लिखा हुआ मिलेगा| यह चिंता का विषय नहीं है यह बिलकुल अरहर दाल ही होती है आप इसे खरीद सकते है|
यह नार्थ इंडिया में अरहर दाल के नाम से बहुत मशहूर है| कुछ लोग इसे पीली दाल के नाम से भी जानते है| तूर दाल में प्रोटीन होता है लगभग 1 कप में 15 ग्राम (पकी हुई दाल) इसमें फाइबर भी बहुत अच्छा होता है|
इस दाल में वह पौष्टिक तत्व है जो की आपका वजन घटाने में भी लाभकारी है|
इस दाल को उबालने के लिए कुकर की अवश्यकता है| अगर आपके पास कुकर नहीं है तो आप कोई भी खुला बर्तन इस्तेमाल में ला सकते है फिर उसमे दाल उबालकर उसमे तड़का मिला सकते है|
हमने इसे साउथ इंडियन तरीके से बनाया है (जिसे नार्थ इंडिया में तड़का कहा जाता है)| अगर आपको इसमें पंजाबी फ्लेवर चाहिए, तब इसमें आपको पंजाबी तड़का लगाना पड़ेगा|
अरहर की दाल को तूर दाल के नाम से भी जाना जाता है| अगर आप भारत से बाहर कही भी इसे खरीदने जायेंगे तो आपको इसके पैकेट पर ज़्यादातर तूर दाल ही लिखा हुआ मिलेगा| यह चिंता का विषय नहीं है यह बिलकुल अरहर दाल ही होती है आप इसे खरीद सकते है|
यह नार्थ इंडिया में अरहर दाल के नाम से बहुत मशहूर है| कुछ लोग इसे पीली दाल के नाम से भी जानते है| तूर दाल में प्रोटीन होता है लगभग 1 कप में 15 ग्राम (पकी हुई दाल) इसमें फाइबर भी बहुत अच्छा होता है|
इस दाल में वह पौष्टिक तत्व है जो की आपका वजन घटाने में भी लाभकारी है|
इस दाल को उबालने के लिए कुकर की अवश्यकता है| अगर आपके पास कुकर नहीं है तो आप कोई भी खुला बर्तन इस्तेमाल में ला सकते है फिर उसमे दाल उबालकर उसमे तड़का मिला सकते है|
Ingredients
- 2 Inch Ginger कसी हुई
- 1 Cup Tomato Puree
- 3 Number Green chili बारीक कटी हुई
- 1 Tsp Red mustard seeds
- 1/4 Tsp Asafoetida (heeng)
- 1 Tsp Chana dal
- 1 Tsp Urad dal
- 5 Number Curry leaves
- 10 Number Dry fenugreek seeds
- 2 Number Dry Red Chili Stick बिना पीसी हुई
- 3 Tbsp Oil
- 2 Tsp Coriander powder
- 1 Tsp Red chili powder
- 1 Tsp Mango powder
- 1/2 Tsp Garam masala
- सबसे पहले, बहते हुए पानी में दाल को 2-3 तक धो लीजिये| इस प्रक्रिया से दाल अच्छी तरह साफ़ हो जायेगी|
- अब कुकर में धुली हुई दाल डालिए उबालने के लिए 3.5 कप पानी के साथ|
- इसमें हल्दी और नमक डालकर करछी से अच्छी तरह मिला दीजिये|
- चुल्हे को तेज़ आंच पर जला लीजिये| कुकर को बंद कर दीजिये और 1 सीटी आने का इंतज़ार कीजिये|
- अब 1 सीटी आने के बाद, चुल्हे की आंच को 10 मिनट के लिए धीरे कर दीजिये|
- अब 1 मिनट बाद, चुल्हे की आंच को बंद कर दीजिये और कुकर को भाप निकलने के लिए एक तरफ रख दीजिये|.
- तब तक हम दाल के लिए तड़का बना लेते है|
- सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को छोटे टुकडो में काट लीजिये| आप टमाटर को मिक्सी में पीसकर भी डाल सकते है| इस प्रक्रिया में लगभग 5 मिनट लगेंगे|
- अब एक पैन में तेल डाल दीजिये और इसे तेज़ आंच पर रख दीजिये| इसमें 2-३ मिनट लगेंगे|
- अब तेल गरम होने पर इसमें मेथी के दाने और सरसों के दानो के साथ उरद की दाल और चने की दाल भी दाल दीजिये|
- अन इन्हें 30 सेकंड फ्राई करने के बाद इसमें हींग का पाउडर डाल दीजिये और अच्छी तरह मिला दीजिये|
- अब इसमें सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डाल दीजिये| अब इसे 10 सेकंड तक पकाना है|
- अब 10 सेकंड पकाने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दीजिये| चुल्हे की आंच को मध्यम पर कर दीजिये|
अगर आप चाहे तो आप इसमें सांभर मसाला भी डाल सकते है|
- टमाटर को 1 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाने के बाद, इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डाल दीजिये| इसे अच्छी तरह मिला दीजिये|
- तडके में हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये| इसे अच्छी तरह मिला लीजिये|
- इसे तब तक पकाइए जब तक तड़का और तेल अलग-अलग नहीं हो जाता| चुल्हे की आंच को मध्यम ही रखे|इस प्रक्रिया में लगभग 3-4 मिनट लगेंगे|जब तडके में से तेल अलग हो जाएगा तब आपको यह पैन के कोनो में अलग दिखाई देगा|
- इस प्रक्रिया के ख़तम होने पर चुल्हे की आंच को बंद कर दीजिये|
- तड़का बनते समय तक कुकर की भाप पूरी तरह निकल चुकी होगी, अब आप कुकर के ढक्कन को खोल दीजिये|
- अब उबली हुई दाल को तडके के साथ मिला दीजिये| अब इसमें गरम मसाला भी मिला दीजिये|
- अब अरहर की दाल गरमा गरम परोसने के लिए तैयार है|
- अरहर की दाल को हम 3-4 दिन तक फ्रिज में रख सकते है| दोबारा गरम करने के लिए माइक्रोवेव या चुल्हे को उपयोग में ला सकते है|
- तूर दाल में विटामिन, प्रोटीन और फाइबर होता है| यह सेहत के लिए बहुत अच्छी है|
- इस दाल को आप गरमा गरम रोटी या फिर चावल के साथ खा सकते है|
- कुछ लोग इस दाल में आप 1 चम्मच देसी घी भी डालकर इसका स्वाद और बढाते है| अगर आप डाइटिंग पर है तो ऐसा करने का सोचियेगा भी मत|
दाल को उबलने के लिए
तडके के लिए
Yield 4 कप अरहर दाल
Nutrition Facts
अरहर दाल रेसिपी - तूर दाल - Arhar Dal Recipe In Hindi
Amount Per Serving
Calories 377
Calories from Fat 108
% Daily Value*
Total Fat 12g
18%
Saturated Fat 1g
5%
Polyunsaturated Fat 5g
Monounsaturated Fat 4g
Cholesterol 0.2mg
0%
Sodium 1094mg
46%
Potassium 790mg
23%
Total Carbohydrates 56g
19%
Dietary Fiber 15g
60%
Sugars 11g
Protein 18g
36%
Vitamin A
25%
Vitamin C
112%
Calcium
10%
Iron
33%
* Percent Daily Values are based on a 2000 calorie diet.
Instructions
दाल को उबालने की विधि पकाने का समय Time: 12 मिनट
अरहर दाल का तड़का बनाने की विधि| तैयारी का समय: 5 मिनट, पकाने का समय: 8 मिनट
Storage and Serving Suggestions
विधि (रेसिपी) विधि तस्वीरों में
shaziya 8 अगस्त, 16 at 10:16 पूर्वाह्न
its so nice thanks for this recipe